फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman's skeleton found in highway bushes

हाईवे किनारे झाडिय़ों में मिला महिला का कंकाल

Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman's skeleton found in highway bushes
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के किनारे महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से एक साड़ी भी मिली है। पुलिस कंकाल की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे पर्वत का पुरवा मोड़ के पास झाड़ियों में मंगलवार को एक महिला का कंकाल पड़ा हुआ था। उस तरफ ग्रामीण गए तो कंकाल देख हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कंकाल के साथ एक साड़ी भी बरामद हुई है, जिससे कंकाल महिला के होने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या करके उसके शव को राजमार्ग के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर कंकाल व कपड़े को कब्जे में लिया है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। सीओ डलमऊ अशोक सिंह का कहना है कि कंकाल को परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed