फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman killed in accident, including four, six injured

हादसों में महिला समेत चार की मौत, छह घायल

Sun, 14 Feb 2016 12:27 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
शिवरतनगंज व शिवगढ़ थाना क्षेत्र और लालगंज व सलोन कोतवाली क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सिंहपुर गांव निवासी मोनू (18) गांव के ही अखिलेश कुमार के साथ बाइक से पिता अनिल कुमार के पास महराजगंज क्षेत्र में चल रहे ओरीदास बाबा मेला में गया था।
विज्ञापन


देर रात वहां से वापस आते समय रतवलिया गांव के बाइक बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। लोगों ने गंभीर रूप से घायल मोनू व अखिलेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार दिनेश यादव ने बताया कि मृतक के परिवारीजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। इसलिए पंचनामा कराकर शव घर वालों को सौंप दिया गया।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शुक्रवार रात ट्रक के नीचे लेट कर उसमें आई खराबी की जांच कर रहे क्लीनर फैजाबाद के शहादतगंज के भोला (35) को लोडर ने कुचल दिया।

सूचना पर एसओ ओपी यादव उसे सीएचसी बछरावां ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव जनपद के ललवाखेड़ा गांव निवासिनी मंजू (30) पत्नी शिवबहादुर पति के साथ बाइक से मलकेगांव अपने मायके गई थी।

गांधी चौराहा के पास ट्रक संख्या यूपी 71 टी 6779 ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहा निवासी सुरेश रायबरेली से लालगंज की आ रहा था। बाल्हेमऊ पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

गहिरी गांव निवासी हिना बानो को भी बाइक सवार सरेनी निवासी आबिद ने टक्कर मार दी। उधर एक अलग मार्ग दुर्घटना में अंतोहा जिला के अदमपुर थाना क्षेत्र के द्वारशी निवासी इरफान व फुरकान भी घायल हो गए।


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे दांडी मजरे ममुनी गांव निवासी रामशंकर मौर्य (52) किसानी करता था।

परियावां गांव में मौर्य समाज के सम्मेलन में शामिल होने के लिए गया था। रात में रामशंकर गांव के ही दल बहादुर के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर उमरन गांव स्थित जोहकहा पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने घायलों को सीएचसी सलोन पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामशंकर को मृत घोषित कर दिया। कोतवल बीके सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत भाग गया। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed