Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies after falling from bike that went out of control on a speed breaker

Raebareli News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित, गिरकर महिला की मौत

Wed, 18 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike that went out of control on a speed breaker
मृतका रेनू की फाइल फोटो
रायबरेली। ऊंचाहार के रामचंद्रपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार शाम स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति उसे सीएचसी जगतपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति बाल-बाल बच गए। महिला की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

डलमऊ थाना क्षेत्र के दीनगंज निवासी रेनू (23) के मामा भीलमपुर गांव में रहते हैं। इसी माह उनके बेटे का मुंडन संस्कार होना है। बुधवार शाम करीब पांच बजे रेनू पति मनोज कुमार के साथ बाइक से मामा के घर मुंडन का निमंत्रण देने जा रही थीं। रामचंद्रपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने के कारण पीछे बैठी रेनू सड़क पर गिर गईं। उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। पति मनोज ने किसी तरह बाइक संभाल ली। आसपास के लोगों की मदद से वह घायल पत्नी को सीएचसी जगतपुर ले गए।
विज्ञापन

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। पत्नी की मौत से मनोज बार-बार रो पड़ते और कहते कि यह सब कैसे हो गया। अब बेटे का मुंडन संस्कार कैसे होगा। रेनू के एक बेटा और एक बेटी हैं। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो लोग घायल
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के बाबा का पुरवा के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जगतपुर से सवारी लेकर ई-रिक्शा ऊंचाहार जा रहा था। बाबा का पुरवा के पास पहुंचते ही कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक तूफान सरोज (26) पुत्र रामस्वरूप निवासी सरबहदा और सवारी राजकुमार (21) पुत्र राकेश निवासी लक्ष्मीगंज, ऊंचाहार घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने बताया कि सड़क हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। चालक तूफान सरोज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed