फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies after being crushed by an uncontrolled truck

अनियंत्रित ट्रक के कुचलने से महिला की दर्दनाक मौत

Fri, 08 Oct 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by an uncontrolled truck
लालगंज (रायबरेली)। फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोसड़का के निकट शुक्रवार को आधार कार्ड बनवाने लालगंज आ रही एक महिला को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पिता ने ट्रक चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरेनी के उधराहार मजरे चक चोरहिया गांव निवासी राजरानी (28) वर्ष आधार कार्ड बनवाने घर से निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला किसी अज्ञात शख्स की बाइक में सवार थी। तभी करीब 10 बजे वह बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई फतेहपुर की ओर से पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति से विवाद होने के कारण मृतका कई वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। वह अपने पीछे दो मासूम बेटों को बिलखता छोड़ गई है। मृतका के पिता श्रीपाल ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता ने तहरीर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed