फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   woman commits suicide

महिला ने आत्महत्या की

Tue, 26 Oct 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
woman commits suicide
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बाल्हेमऊ गांव में सोमवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह लंबे अरसे से अवसाद से पीड़ित थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाल्हेमऊ गांव निवासी दवा व्यवसायी अजय मिश्रा की पत्नी वंदना मिश्रा (38) सोमवार दोपहर बाद बरामदे की छत के कुंडे से रस्सी के सहारे झूल गई। घटना के वक्त अजय दुकान पर था जबकि बेटी आराध्या (15) व बेटा आदित्य (11) स्कूल गए थे। सबसे छोटी बेटी अनन्या (5) घर के बाहर खेल रही थी। घर के पीछे काम करने पहुंचे नौकर ने वंदना को फंदे से झूलती देखा तो अजय को सूचना दी।
विज्ञापन

परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदा काटकर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये पति अजय ने बताया है कि वंदना काफी दिनों से अवसाद से पीड़ित थी। उसका कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक वह बिल्कुल ठीक थी। बेटी आराध्या, पुत्र आदित्य व छोटी बेटी अनन्या समेत अन्य परिवारीजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। उप निरीक्षक सीताराम मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed