फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman and youth died in road accidents, one injured

Raebareli News: सड़क हादसों में महिला व युवक की मौत, एक घायल

Sat, 14 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 14 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman and youth died in road accidents, one injured
लालगंज /रायबरेली। लालगंज में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। उधर, जगतपुर में शुक्रवार शाम खाई में बाइक चली जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


लालगंज कस्बे के अलीनगर मोहल्ला निवासी अफसाना बानो (32) शुक्रवार को ई रिक्शा में बैठकर निहस्था की ओर जा रही थीं। सातनपुर गांव के निकट सामने एक मवेशी आ गया जिससे टकराकर ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। ई रिक्शा के नीचे दबने से अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अफसाना के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जगतपुर के बनिया का पुरवा गांव निवासी रामउजेर व पूरे गोडे मजरे कोलवा गांव निवासी रामकेवल बाइक से शुक्रवार शाम जगतपुर कस्बे की ओर जा रहे थे। मैनहा चौराहे के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया जहां डॉ. लइक अहमद ने रामउजेर (40) को मृत घोषित कर दिया। रामकेवल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जगतपुर थानेदार अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed