{"_id":"6147759f8ebc3e608868ef2d","slug":"wishing-a-happy-life-in-puja-raibaraily-news-lko596313463","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डू अर्पित कर मंगलमय जीवन की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डू अर्पित कर मंगलमय जीवन की कामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जैन समाज की ओर से मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान जैन मंदिर में भक्ति की बयार बहती रही। जैन समाज के लोग प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा के साथ पूजा-अर्चना करते रहे।
अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक किया। साथ ही लड्डू चढ़ाया और मंगलमय जीवन की कामना की। बाद में हुई आरती में भी जैन समाज के काफी लोग जुटे।
सिविल लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर्व उत्साह से मनाया गया। इसके साथ ही पर्यूषण महापर्व का समापन हो गया। दस दिनों में जैन श्रद्धालुओं ने त्याग करना, क्रोध पर नियंत्रण, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख ली।
विज्ञापन
जैन मंदिर में प्रात:काल से ही जैन भक्तों ने संगीतमय अभिषेक पूजन के साथ-साथ भगवान वासपूज्य के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया। अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत भी रखा।
अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर जैन समाज के लोगों ने चौबीसों तीर्थकरों की संगीतमय पूजा की। राकेश जैन, अनंत जैन एवं संजय जैन के परिवार ने सबसे पहले निर्वाण लडडू अर्पित किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में निर्वाण लडडू अर्पित कर मंगलमय जीवन की कामना की।
जैन समाज के पुजारी संजीव जैन ने कलश अभिषेक, शांतिधारा के साथ पूजा अर्चना और विधान कराया। शाम को जिनेंद्र भगवान की महाआरती में जैन समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
धर्म सभा में संजय जैन ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में धर्मपूर्वक आचरण करना चाहिए। जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि विधिविधान से पूजा अर्चना कर रविवार को पर्यूषण पर्व का समापन हुआ।
क्षमावाणी पर्व आज मनाएंगे, होगा पुरस्कार वितरण
जैन समाज के लोग 20 सितंबर को क्षमावाणी पर्व मनाएंगे। मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि क्षमावाणी पर्व पर समाज के सभी लोग एक-दूसरे से क्षमा मांग कर मनमुटाव दूर करेंगे। इसके साथ ही दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।