{"_id":"69c9770dfbfacf64b905a3ea","slug":"wiped-tilak-licked-spit-beaten-for-protesting-raebareli-news-c-101-1-slko1031-154192-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पोछा तिलक, चटवाई थूक, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पोछा तिलक, चटवाई थूक, विरोध करने पर पीटा
Mon, 30 Mar 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। चकपीरा शाह गांव के रहने वाले किशोर की शनिवार रात न सिर्फ पिटाई कर दी गई, बल्कि थूक भी चटवाया गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने किशोर के माथे से तिलक पोंछ दिया। घटना की जानकारी से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी किशोर के मुताबिक वह अहमदाबाद में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले गांव आया था। गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोग सनातन धर्म के बारे में अपशब्द का प्रयोग कर रहे थे। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी थी। पीड़ित के मुताबिक शनिवार रात 8:30 बजे तकिया चौराहा से गृहस्थी का सामान लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के 12 लोगों ने रोक लिया। उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसका तिलक पोछ दिया और थूक चटवाया। उधर, घटना की जानकारी पर गौ रक्षा, बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख अंकित कुमार शुक्ला की अगुवाई में पीड़ित समेत अन्य लोग थाने पहुंचकर घटना पर नाराजगी जताई। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मिल एरिया थाना प्रभारी विंध्य विनय रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है।