{"_id":"5d8d13d58ebc3e93db11a7c7","slug":"wine-party-on-rail-track-one-killed-two-injured-raibaraily-news-lko483745958","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर शराब पार्टी, एक श्रमिक की मौत, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर शराब पार्टी, एक श्रमिक की मौत, दो साथी घायल
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात रायबरेली-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर शराब पार्टी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की। लिखापढ़ी के बाद शव पोस्मार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक भदोखर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर रैली गांव निवासी अवधेश कुमार (30) पुत्र छीटू, गदागंज थाना क्षेत्र के खजुरी अंबारा निवासी सुनील पासवान (30) पुत्र राजाराम और प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के पूरे इच्छाराम गांव निवासी राघवेंद्र (40) पुत्र दयाल यहां मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े सात बजे तीनों रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलखंड पर मलिकमऊ आइमा गांव के पास रेल ट्रैक पर बैठकर शराब पी रहे थे। बताते है कि वहां पर दो रेल ट्रेक है।
एक ट्रैक पर ट्रेन चलती है तथा दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी करके खाली की जाती है। ये तीनों ट्रैक नहीं समझ पाए और गलत ट्रैक पर बैठ कर शराब पीने लगे।
इसी बीच प्रतापगढ़ से पद्मावत एक्सप्रेस दिल्ली जा रही थी। तीनों शराब की मस्ती में इस तरह धुन थे कि उन्हें ट्रेन आने की जानकारी नहीं हो सकी। ट्रेन की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुछ देर बाद अवधेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसआई यदुनाथ ने बताया कि तीन श्रमिक मजदूर है। ट्रैक के पास ये तीनों दारू पी कर बैठे थे, तभी ट्रेन आ गई और ये तीनों उसकी चपेट में आ गए।
इसमें एक श्रमिक अवधेश कुमार की मौत हो गई। थानेदार राजकुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।