फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Will miss Uncle Kalam

बहुत याद आओगे चाचा कलाम

Wed, 29 Jul 2015 12:15 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सरकारी, गैरसरकारी संगठन, राजनीतिक दलों ने बैठक कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


 वहीं कई विद्यालयों ने अवकाश घोषित कर दिया। इस दौरान बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति को याद किया। राष्ट्रीय शोक घोषित किए जाने के कारण सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस की तिलक भवन में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम को सदैव याद किया जाएगा। इस मौके पर रमेश शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, निर्मल शुक्ल, विजय शंकर अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुपर मार्केट में भाजपा की शोक सभा हुई। जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि सफलता के शिखर पर होते हुए भी कभी अहंकार नहीं किया। शैलेंद्र सिंह, अनूप सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, विशाल पांडेय मौजूद रहे।

सपा के जिला कार्यालय में भी शोकसभा हुई। जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव, रामसेवक वर्मा, रवींद्र पांडेय, ओपी यादव ने श्रद्धांजलि दी। सेवारत स्वर्णकार संस्थान की ओर से अध्यक्ष गोविंद प्रसाद रस्तोगी आदि ने इंदिरा नगर में शोक जताया।

 प्रबुद्घ पिछड़ा वर्ग संघ ने रामजीपुरम बस्तेपुर में बैठक कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. रामबहादुर वर्मा, रामकिशोर मौर्य मौजूद रहे। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शहजादा कोठी में हुई शोकसभा में अरुण गुप्ता, केेशव दीक्षित, नवीन द्विवेदी मौजूद रहे।

आईटीआई मजदूर संघ की ओर से एमपी सिंह, एसबी तिवारी, जगदीश गौतम, कमलेश, उमाशंकर शुक्ल ने दुख जताया। नगर पालिका में चेयरमैन इलियास, ईओ पीएन सिंह, ओएन त्रिपाठी, अपर्णा वाजपेयी ने श्रद्धांजलि दी।

शहीद स्मारक पर प्रशांत शुक्ला, उमेश यादव, आशीष मिश्रा, अनिल, शिवम आदि युवाओं ने कलाम के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा। अभाविप की ओर से तुषार वाजपेयी और उनकी टीम ने कलाम को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।

 उधर महराजगंज में रामशंकर वर्मा एमडी पासी, लक्ष्मीशंकर, विद्यासागर ने कलाम के निधन को देश के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। स्वामी सत्यमित्रानंद में डॉ. संतोष मिश्रा, रचना, राजेश मिश्रा, वंदना पांडेय, बलवंत, धीरज ने शोक जताया।


तक्षशिला प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। हनी सिंह, जीत कक्कड़, आयुष्मान, अर्नव, कुशाग्र, मदन गोपाल, पावनी ने पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य सूरज शुक्ला, इंदिरा शुक्ला, नेहा सिंह ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed