फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wife of accident victim alleges murder

Raebareli News: हादसे में मृत सुपरवाइजर की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 02 Feb 2026 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wife of accident victim alleges murder
रायबरेली। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम के सुपरवाइजर राकेश निषाद (35) की मौत के बाद सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पत्नी सविता का आरोप है कि राकेश की हत्या की गई है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बस्ती जिले के त्रिलोकपुर कप्तानगंज निवासी राकेश निषाद (35) पुत्र दयाराम निषाद लगभग छह माह पूर्व ही पंजाब से स्थानांतरित होकर रायबरेली आए थे।
विज्ञापन

गोदाम में कार्य करने वाले श्रमिकों का आरोप था कि गोदाम परिसर में शुक्रवार को माल लोड करने आए ट्रक की चपेट में आने से राकेश घायल हो गए थे और शनिवार को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सवाल उठ रहे हैं कि एफसीआई गोदाम में यह घटना कैसे हो गई। सुरक्षा को लेकर क्या इसी तरह की ढिलाई गोदाम परिसर में बरती जाती है। घटना होने के बाद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बाद ट्रक चालक कैसे भाग निकला। वहीं, पत्नी सविता का आरोप है कि पति के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले विभाग में काम करने वाले लोगों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। प्रकरण की जांच होनी चाहिए। मिल एरिया थाना प्रभारी बिंध्य विनय रावत ने बताया कि सुपरवाइजर के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सुपरवाइजर की मौत की सही वजह सामने आएगी। हालांकि घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed