फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wife fought the election by taking poison the lives of elderly

पत्नी चुनाव नहीं लड़ी तो अधेड़ ने जहर खाकर दी जान

Sat, 03 Oct 2015 11:35 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
मामला बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव का है। अधेड़ पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए नामांकन फॉर्म भी खरीद लाया था। बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी किसान टेनी (45) बीडीसी का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई।
विज्ञापन


इस पर वह पत्नी गीता को चुनाव लड़ाने के लिए नामांकन पत्र खरीद लाया। शनिवार को उसने पत्नी से नामांकन पत्र भरने को कहा, लेकिन गीता ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी के चुनाव न लड़ने की बात का सदमा टेनी बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल  रेफर कर दिया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसओ एसपी उपाध्याय ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed