फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   whether

मौसम ने ढाया सितम, बर्फीली हवा ने छुड़ाई कंपकंपी, पारा 3.4 डिग्री के आसपास हुआ रिकॉर्ड

Thu, 28 Jan 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
whether
रायबरेली सुपर मार्केट में छाया रहा कोहरा। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में कड़ाके की ठंड से गुरुवार को भी जनजीवन बेहाल रहा। पछुआ हवा चलने से गलन में कमी नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सिहरन से लोग कांप उठे। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी ठंड के ऐसे ही तेवर बने रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह उठे तो सड़कें व गलियां घने कोहरे की चादर से ढकी थीं। इस वजह से दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। घने कोहरे से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। पछुआ हवा चलने के कारण गलन भरी ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

दोपहर में सूर्यदेव निकले लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दे सके। बर्फीली हवा के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड परेशान करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्का बादल व कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। हवा सामान्य गति से पछुआ चलेगी और औसत तापमान सामान्य से कम रहेगा। इससे अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed