फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   When the three bodies arrived in the village, the family members broke down.

Raebareli News: गांव आए तीनों शव तो बिलख पड़े परिजन

Sat, 25 Apr 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 25 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
When the three bodies arrived in the village, the family members broke down.
सरेनी के रानीखेड़ा गांव में मृतक हरिशंकर व हरिओम के रोते बिलखते परिजन। संवाद
सरेनी। रानीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को निसगर घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान दो युवक और एक किशोर की डूबकर मौत हो गई थी। एक युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। बीती रात दो भाइयों और किशोर का शव गांव आया तो परिवार के लोग बिलख पड़े। पूरे गांव में मातम पसर गया। शुक्रवार को एक साथ तीनों शव गांव से श्मशान घाट के लिए निकले तो हर किसी की आंऐं नम हो गईं।
विज्ञापन


सरेनी क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार राजपूत (25), हरिओम (20), हरिशंकर राजपूत (15) व हिमांशु (20) बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे गंगा स्नान के लिए निसगर घाट के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब 11:45 बजे चारों गंगाघाट पर स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरिशंकर गहरे पानी में जाकर नहाने लगे। कुछ ही देर में वह डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए सत्येंद्र, हरिओम और हिमांशु भी गहरे पानी में उतर गए। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों नदी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद तैराक और गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को नदी से बाहर निकाला। गोताखोरों ने तीनों युवकों व किशोर को पुलिस की सहायता से सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में हरिशंकर, उनके बड़े भाई हरिओम के अलावा परिवार के सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। हिमांशू राजपूत का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बृहस्पतिवार रात करीब ग्यारह बजे जब तीनों शव गांव पहुंचे, तो महिलाएं और बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। यह मंजर को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। शुक्रवार को गेगासों श्मशान घाट पर तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हरिओम और हरिशंकर की चिता को उनके चाचा बालकिशन ने मुखाग्नि दी। सत्येंद्र की चिता को उनके बड़े भाई शैलेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

------------
बाबू शंकर बोले- उनकी तो बुढ़ापे की लाठियां ही टूट गईं
हरिओम और हरिशंकर के पिता बाबू शंकर ने बिलखते हुए कहा कि बुढ़ापे की दोनों लाठियां टूट गईं। उन्हें उम्मीद थी कि बच्चे पढ़-लिखकर नौकरी करेंगे। इससे उनका हाथ ट्रक की स्टेयरिंग से हट जाएगा, लेकिन विधाता को उनकी खुशियां मंजूर नहीं थीं। सत्येंद्र के बड़े भाई शैलेंद्र ने कहा कि बृहस्पतिवार का दिन उन्हें जीवन भर याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed