फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   When she refused to drink alcohol, he beat his wife to death.

Raebareli News: शराब पीने से किया मना तो पत्नी को पीटकर मार डाला

Fri, 17 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 17 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
When she refused to drink alcohol, he beat his wife to death.
मृतका नीतू।
सतांव (रायबरेली)। मानपुर गांव की नीतू (26) को बुधवार रात उसके ही पति अखिलेश ने पीटकर मार डाला। नीतू का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति के शराब पीने का विरोध किया और भट्ठे पर जाने से इन्कार कर दिया था। खास बात ये है कि आरोपी इस कदर नाराज था कि वह पत्नी को बीच रास्ते से पीटते हुए घर ले गया। सास की तहरीर पर पुलिस ने दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अखिलेश पुत्र रामदयाल ने खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा की रहने वाली नीतू (26) के साथ लगभग डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। मां राजरानी के मुताबिक बेटा अखिलेश दोपहर 12 बजे बहू नीतू के साथ पंजाब स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए साथ लेकर बाहर गया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि अखिलेश ने गुरुबख्शगंज चौराहा पर पहुंचकर शराब पिया। पत्नी ने शराब पीने पर नाराजगी जताई। इस पर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नीतू ने पति के साथ भट्ठे पर जाने से मना कर दिया। पति ने नीतू की लात-घूसों से पिटाई की। दोनों घर चल दिए। लोगों का कहना है कि पति पीटता हुआ नीतू को घर ले गया। शाम सात बजे पिटाई के चलते गांव के किनारे नीतू बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने ही एंबुलेंस के जरिए नीतू को सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी से ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई।
गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सास विजय कुमारी की तहरीर पर दामाद अखिलेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। शराब पीने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पति बोला- फर्श से गिर गई है नीतू
पत्नी की हत्या करने के बाद पति अखिलेश ने सीएचसी जतुआ टप्पा के चिकित्सक को भी गुमराह किया। सीएचसी डॉ. अश्वनी यादव ने बताया कि पति ने बताया था कि नीतू फर्श से गिर गई है। उसका इलाज कर दो। चिकित्सक का कहना है कि पति के साथ एक अन्य महिला भी थी। मृतका नीतू के होंठ पर अधिक चोट थी। वह होश में नहीं थी। आशंका है कि किसी वजनदार सामग्री से उस पर प्रहार किया गया था। हालत गंभीर होने पर ही नीतू को जिला अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed