{"_id":"6ae63e2c3b9c6d93d902b29d","slug":"we-will-feed-the-children-halwa-and-upma-raebareli-news-c-101-1-slko1034-171194-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बच्चों को खिलाएंगे हलवा और उपमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बच्चों को खिलाएंगे हलवा और उपमा
Sun, 01 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय में भोजन करते बच्चे।
रायबरेली। पीएम पोषण योजना के तहत जिले के 2,402 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अब मध्याह्न भोजन के साथ सप्ताह में एक दिन मीठा हलवा या नमकीन उपमा मिलेगा। नवंबर से फरवरी तक 14 सप्ताह यह व्यवस्था सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के रूप में लागू रहेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।
जिले के 2,402 विद्यालयों में पढ़ने वाले दो लाख तीन हजार 166 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को सूजी से बना मीठा हलवा या नमकीन उपमा दिया जाएगा। महीने के प्रथम और तृतीय शुक्रवार को मीठा हलवा, जबकि द्वितीय, चतुर्थ और पंचम शुक्रवार को नमकीन उपमा परोसा जाएगा।
जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक बच्चे के लिए हलवा बनाने की मात्रा निर्धारित की गई है। मीठा हलवा 30 ग्राम सूजी, घी, चीनी और कसे हुए नारियल से तैयार होगा। नमकीन उपमा में 30 ग्राम सूजी के साथ तेल, मौसमी सब्जियां, मूंगफली और मसाले डाले जाएंगे। शुक्रवार को अवकाश होने पर अगले दिन यह व्यवस्था कराई जाएगी। बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि सभी बीईओ को व्यवस्था सुनिश्चित कराने और नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए गए हैं।