फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water will come soon in canals, 50 teams formed for monitoring

नहरों में जल्द आएगा पानी, निगरानी के लिए 50 टीमें गठित

Sun, 05 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Water will come soon in canals, 50 teams formed for monitoring
रायबरेली। सिंचाई विभाग ने टेल तक पानी पहुंचाने के लिए नहरों की सफाई का काम पूरा कर लिया है। इस बार नहरों में कटान न हो, इसके लिए पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

नहरों में पानी पहुंचाने के लिए 400 क्यूसेक पानी की डिमांड की गई है। अगले दो-तीन दिनों में पानी पहुंचने की उम्मीद है। टीम के सदस्य किसानों को कुलाबे से ही पानी लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

यदि कोई बीच नहर में कटिंग करता है, तो उस किसान पर कार्रवाई की जाएगी। इस बार करीब 1900 किलोमीटर नहरों की सफाई में करीब सात करोड़ 65 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सिंचाई विभाग के आठ खंडों की नहरों का जाल फैला है। इसमें सबसे ज्यादा नहरें सिंचाई खंड दक्षिणी की है। सिंचाई खंड दक्षिणी के अभियंताओं का दावा है कि नहरों की सफाई काम लगभग पूरा कर लिया गया है।
पानी छोड़ने के लिए डिमांउ भी भेजी जा चुकी है। किसी नहर में अधिक पानी न जाए, इसके लिए 50 टीमें लगाई है। नहरों में पानी छोड़ने के बाद उसकी निगरानी करेंगे। यदि ज्यादा पानी पहुंच रहा तो तत्काल नहर को बंद कराया जाएगा, ताकि नहर उफनाकर न कटने पाए।
माइनर की नाली पटी, कटान होना तय
सिंचाई विभाग हर बार माइनरों में कटान न हो, इसके लिए टीम गठित करता है, लेकिन हर बार माइनरों में कटान होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है यह है कि हर माइनर के टेल के बाद छोटी नाली होती है। यह नाली किसी तालाब या ड्रेन में जाकर मिली होती है, लेकिन यह नालियां केवल कागजों पर ही रह गई हैं।
हकीकत में नालियां गायब हो गई हैं। इनकी सफाई या मरम्मत के न तो कोई बजट मिलता है न ही विभाग की ओर से कोई रखरखाव होता है। यही वजह है कि माइनरों में अधिक पानी होने पर कटान होती है या फिर उफना जाती है।
यदि नाली बनी हो तो कटान की नौबत ही न आए। क्योंकि नहर में बढ़ा हुआ पानी पानी इन नालियों से निकल जाए। पिछले साल खरीब और रबी सीजन में करीब 15 जगह माइनरों में कटान हुआ है।
सबसे ज्यादा कटान सिंचाई खंड 45 की नहरों में हुआ। जिले भर में नहर कटान से करीब पांच हजार बीघे फसल जलमग्न हुई। खास बाद यह है कि खराब हुई फसल का मुआवजा तक किसानों को नहीं मिलता है।

डीह और छतोह क्षेत्र के किसान होंगे बेहाल
परशदेपुर। छतोह और डीह ब्लॉक क्षेत्र के किसान इस बार फिर पानी के संकट से जूझेगे। क्योंकि डीह रजबहा की सफाई में महज खानापूरी की जा रही है। यह रजबहा सिंचाई खंड 45 के अंतर्गत आता है। इससे निकली बिजौली, घाटमपुर, निनानवां, पदुमपुर, पूरे बंधन, जगतपुर माइनर निकली है। जब डीह रजबहे में ही ठीक से पानी नहीं पहुंचेगा तो माइनरों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed