{"_id":"62c5d6df9c18417cf20d156b","slug":"water-supply-raibaraily-news-lko638454556","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में जा रहा पीने का पानी, गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में जा रहा पीने का पानी, गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर पंचायत ऊंचाहार के तीन वार्डों को पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन लीक हो गई। इससे सप्लाई का पानी बहकर नाले में जा रहा है। लीकेज होने से नगर के तीन वार्डों की आपूर्ति बाधित है। इससे आठ हजार आबादी गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रही है। शिकायत के बावजूद लीकेज ठीक न होने से लोगों में आक्रोश है।
नगर पंचायत ऊंचाहार के गायत्री नगर मोहल्ले में बनी पानी टंकी से मोहल्लों को पानी की सप्लाई की जाती है। मंगलवार को गायत्री नगर, फड़ व बस स्टाप वार्ड की आपूर्ति के लिए जाने वाली मेन पाइपलाइन में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गंदा नाला पुल के पास लीकेज हो गया।
इससे सप्लाई का पानी बहकर नाला में जा रहा है। इससे वार्डों की जलापूर्ति ठप हो गई। लीकेज होने से तीनों वार्डों की लगभग आठ हजार की आबादी के सामने पानी के लिए संकट खड़ा गया। लोग भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन
नगर के अभिषेक, राजन, रतीपाल, रज्जन, प्रमोद कुमार, अंकित व छेद्दन ने बताया कि दो दिन से पाइपलाइन में लीकेज है। लीकेज की वजह से पानी की आपूर्ति बाधित है। नगर पंचायत के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक लीकेज सही नहीं किया गया।
इससे गर्मी में पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज ठीक हो गया है। बिजली की समस्या के चलते टंकी नहीं भर पाई, जिससे आपूर्ति बाधित हुई है।