फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   water supply

27 करोड़ से दूर होगी पेयजल किल्लत, बनेंगी 25 पानी की टंकियां

Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
water supply
बछरावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए 25 पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए छह ग्राम पंचायतों में बोरिंग का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

इन पानी की टंकियों के बनने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। अभी तक ब्लॉक क्षेत्र में आठ पुरानी पानी की टंकियां हैं। इसमें कई पानी की टंकियां शोपीस बनीं हैं। पानी की टंकियों के निर्माण में करीब 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन हर घर जल कार्यक्रम के अंतर्गत पानी टंकियां बनाई जानी हैं। एक टंकी के निर्माण में लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे।
अभी तक विकास खंड में तिलेंडा, जींगो, सेंहगो, नीमटीकर, इचौली, समोधा, कन्नावा, थुलेंडी में पानी की टंकियां है, जो कई साल पुरानी हैं। रखरखाव के अभाव में कहीं मोटर खराब है तो कहीं पाइप लाइन ध्वस्त है। इस वजह से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के रैन पस्तौर, मुबारकपुर सांपो, खैरहनी, करनपुर, बन्नावा, महेरी, उमरपुर, परीड़ा कला, भैरमपुर, असहन जगतपुर, हसवा, उचौरी, मदाखेड़ा, नींवा, सेहगों पश्चिमगांव, विनायकपुर, दुंदगढ़, तमनपुर, पलिया, रानीखेड़ा, देवपुरी, बहादुरपुर, कसरावां, बहादुर नगर गांवों में पानी की टंकियां बनाई जाएगी।
इन पानी की टंकियों के निर्माण का मकसद लोगों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाना है। हर घर को पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा।
दिनभर होगी पानी की सप्लाई
जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई जानी वाली पानी की टंकियों से 24 घंटे पानी की सप्लाई होगी। ग्रामीण जब चाहे, तब पानी का प्रयोग कर सकते हैं।
अभी तक जो पानी की टंकियां बनीं हैं। उसमें सुबह और शाम को ही पानी की आपूर्ति होती है। इस वजह से दोपहर में ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। कई जगह पानी की टंकियां खराब है, जिनसे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नई पानी की टंकियों से हर समय पानी की जलापूर्ति होगी।

जल्द ही अन्य गांवों में शुरू कराया जाएगा निर्माण
बछरावां क्षेत्र में बनाई जानी पानी की टंकियाें में छह जगह बोरिंग का काम चल रहा है। कई जगह पाइप लाइन डालने का काम कराया जा रहा है। जल्द ही अन्य गांवों में पानी की टंकियों के निर्माण के लिए काम शुरू कराया जाएगा, ताकि समय से काम पूरा हो सके।
एसपी सरोज, सहायक अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed