फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water fills the streets due to rising water levels

Raebareli News: जलस्तर बढ़ने से गलियों में भरा पानी

Sun, 13 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 13 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Water fills the streets due to rising water levels
सरेनी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कुटिया अहतमाली गांव जाने वाले रास्ते में भरा पानी।
डलमऊ। नरौरा बांध से तीन लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांवों की गलियों तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई जगह ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग, डलमऊ के अनुसार शनिवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 99.360 मीटर के सापेक्ष 98.910 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से महज 45 सेंटीमीटर नीचे है। बाढ़ प्रभावित चकमलिक, जहांगीराबाद, जमाल नगर मोहिउद्दीनपुर, अंबहा, बबूरा और पूरे रेवती सिंह गांवों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण साजन यादव, संतराम दुबे, सर्वेश कुमार और कमलेश ने बताया कि करीब दो हजार बीघे में धान और सब्जी की फसल पानी में डूब गई है। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। खेतों में पानी भरे रहने से फसल सड़ने के कगार पर पहुंच गई है। पशुओं के लिए हरे चारे का इंतजाम करने में भी परेशानी हो रही है। एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। गंगा का पानी आबादी क्षेत्र में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी रोड पर भरा पानी
सरेनी। कुटिया एहतमाली गांव के लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। निसगर से भक्ता खेड़ा जाने वाले आरसीसी मार्ग पर शनिवार को पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पूरे सुकरू, पूरे भुल्ली और पूरे रामप्रसाद गांव भी पानी से घिरने लगे हैं। पूरे सुकरू गांव निवासी अवधपाल ने बताया कि खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब रही हैं। लेखपाल अमर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

सरेनी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कुटिया अहतमाली गांव जाने वाले रास्ते में भरा पानी।

सरेनी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कुटिया अहतमाली गांव जाने वाले रास्ते में भरा पानी।

सरेनी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कुटिया अहतमाली गांव जाने वाले रास्ते में भरा पानी।

सरेनी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कुटिया अहतमाली गांव जाने वाले रास्ते में भरा पानी।

सरेनी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कुटिया अहतमाली गांव जाने वाले रास्ते में भरा पानी।

सरेनी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कुटिया अहतमाली गांव जाने वाले रास्ते में भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed