{"_id":"688e68b98e2735c9a00de3cb","slug":"water-entered-the-village-due-to-minor-cutting-raebareli-news-c-101-1-slp1006-138318-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: माइनर कटने से गांव में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: माइनर कटने से गांव में घुसा पानी
Sun, 03 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कोड़िया गांव में माइनर कटने से गांव के गलियारे में भरा पानी।
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक के कोड़िया गांव के पास सिद्धौर माइनर करीब पांच दिन से कटी है। पानी से करीब 100 बीघे फसल जलमग्न हो गई है। माइनर का पानी गांव में भरने से ग्रामीणों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। गांव के राकेश का कहना है कि घर के अंदर पानी भर गया है, जिससे परिजनों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीण दिनेश, प्रेम, अरुण कुमार का कहना है कि पांच दिन पहले माइनर कट गई थी। मामले की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों काे दी गई, लेकिन कोई मौके तक देखने नहीं आया और न माइनर का पानी रोका गया। सिंचाई विभाग के अभियंता धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि माइनर कटने की जानकारी नहीं थी। आज ही मामला संज्ञान में आया है। जल्द माइनर को दुरुस्त कराया जाएगा।
जल्द बंद न हुई माइनर तो फसल होगी प्रभावित
किसान सरोज व राजेश कुमार का कहना है कि पांच दिन से करीब 100 बीघे फसल पानी में डूबी हुई है। जल्द माइनर को बंद न किया गया तो धान की फसल चौपट हो जाएगी। माइनर कटने की सूचना देने के बाद भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव में पानी भरने से जहरीले जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है।