फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water Corporation workers raised their voices

जल निगम कर्मियों ने बुलंद की आवाज

Wed, 10 Feb 2016 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
जल निगम कर्मचारी महासंघ की ओर से कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। अफसरों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं को दूर नहीं किया गया, तो 16 फरवरी को राजधानी में घेराव करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान मांगों को लेकर प्रबंध निदेशक जल निगम को ज्ञापन भी भेजा। महासंघ के अंबरीश श्रीवास्तव व पीएन द्विवेदी ने कहा कि जल निगम कर्मियों का लगातार शोषण हो रहा है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने के बाद भी बकाया भुगतना नहीं दिया गया। इससे उनके परिवार को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुमित आनंद व शिव प्रकाश पांडेय ने कहा कि वर्ष 2011 से अब तक संगठन की ओर से कई बार पत्र भेजा गया। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिया गया।

इस दौरान उच्चाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रबंध निदेशक को भेजे ज्ञापन में सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया भुगतान दिलाने, लंबित समस्याओं को दूर करने आदि की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मनीष तिवारी, मालती देवी, संजय सहाय, जनाका देवी, शांति देवी, शिप्रा, रीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed