फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wall collapsed from storm, killing teenager

आंधी-पानी से ढही दीवार, किशोर की मौत

Fri, 27 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो / रायबरेली Updated Fri, 27 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wall collapsed from storm, killing teenager
आंधी-पानी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
जिले में शुक्रवार को एक बार फिर आंधी-पानी ने खूब तबाही मचाई। फुरसतगंज क्षेत्र में दीवार गिरने से उसमें दबकर एक किशोर की मौत हो गई। वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने व टिनशेड की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। एक वृद्धा की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे दूंदी मजरे तेंदुआ गांव निवासी राहुल (12) पुत्र नन्हूं शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान आई तेज आंधी और पानी के चलते हनीफ की दीवार और छप्पर भरभरा कर ढह गया। दीवार के मलबे में किशोर दब गया।  जब तक आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई। एसओ एपी तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, आंधी-पानी से शहर के जेल गार्डेन रोड पर एक स्कूल में यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इसी तरह कलेक्ट्रेट में भी कई पेड़ गिर गए। हालांकि किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में आई आंधी और पानी से दुकानें और घरों पर रखी टिनशेड उड़कर दूर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवधरिया मजरे सलेथू निवासी भगवानदेई बछरावां रोड पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास सब्जी की दुकान लगाए थी। तेज आंधी में बगल की दुकान में रखी प्लाई उड़कर उसके ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इसी तरह पूरे रिशाल मजरे कुसमौरा की रहने वाली लक्ष्मी पुत्री भगौती घर के सामने बंधे मवेशी को खोलने गई थी, तभी अंाधी में टिननशेड उसके ऊपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया गया। नेवाजगंज मजरे बल्ला निवासी समता पुत्री रामखेलावन घर जा रही थी। तभी पड़ोसी लालबहादुर की पक्की दीवार उसके ऊपर गिर गए। इससे वह घायल हो गई। ब्लॉक मुख्यालय पर लगा वारलेस टॉवर हवा के झोंके से टेढ़ा हो गया।


परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में अंाधी ने खूब तबाही मचाई। मेन चौराहे पर पीपल का पेड़ गिर गया। इससे मुर्तजा की पानी की गुमटी, मो. सफीक की फल की दुकान, महेश की चाट की दुकान, मो. इरफान की फल फल की दुकान व सलीम नाई की दुकान टूट गई। दुकानों पर खड़े मुर्तजा, कप्तान, महेश, इरफान निवासी परशदेपुर घायल हो गए। अरविंद कौशल की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मटियारा चौराहा व साकेत नगर में पेड़ गिरने से कई घंटे जाम लगा रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed