{"_id":"6180387f0ea6a7470a452dcd","slug":"waiting-for-farmers-the-first-day-of-paddy-purchase-passed-raibaraily-news-lko602816858","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के इंतजार में बीता धान खरीद का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के इंतजार में बीता धान खरीद का पहला दिन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार से धान खरीद शुरू हो गई। पहला दिन किसानों के इंतजार में बीत गया। कुछ जगहों पर केंद्र प्रभारी देर से पहुंचे। चाय की चुस्की और बातचीत में केंद्र प्रभारी मशगूल दिखे। डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल ने रतापुर स्थित मंडी समिति में खुले गए क्रय केंद्र का जायजा लिया।
जिले में इस बार 56 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 49, भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र शामिल हैं। क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। कामन श्रेणी का धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल जबकि ग्रेड-ए का धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। धान खरीद 28 फरवरी 2022 तक चलेगी। एक लाख 71 हजार 100 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच धान खरीद शुरू हुई। कसरावां व कलुईखेड़ा में साधन सहकारी समिति के केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर सन्नाटा पसरा रहा। जगतपुर, सतांव व खीरों समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों में क्रय केंद्र खुले लेकिन वहां सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि धान की कटाई शुरू हो गई है। धान सुखाने के बाद ही किसान बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंचेंगे। पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई। प्रभारियों को समय से केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है। यदि कोई मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।