फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Voting in three blocks of Amethi today

अमेठी के तीन ब्लॉक में मतदान आज

Fri, 04 Dec 2015 11:20 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बहादुरपुर, सिंहपुर, तिलोई ब्लॉक में सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। 3.53 लाख मतदाता ग्राम प्रधान व सदस्य पद के 4428 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


सकुशल मतदान कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर खास चौकसी बरती जा रही है।

शुक्रवार को अमेठी जिले के डीएम, एसपी और प्रेक्षक ब्लॉकों पर पहुंचे और पोलिंग पार्टियां रवाना कराईं। मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही है।
विज्ञापन


सुबह गहमागहमी के बीच बहादुरपुर ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई। तिलोई और सिंहपुर ब्लॉक से भी पोलिंग पार्टियां रवाना कराई गई। तीनों ब्लॉकों में 472 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। अमेठी के डीएम जगतराज त्रिपाठी, एसपी हीरालाल, प्रेक्षक ओपी आर्या व अन्य अधिकारी ब्लॉक पहुंचे।

एसपी ने कहा कि मतदान को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी और सीओ मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed