फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Votes of the common man, the real weapon

वोट आम आदमी का असली हथियार

Thu, 22 Sep 2016 12:31 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 22 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Votes of the common man, the real weapon
रायबरेली में बुधवार को मतदान करने की शपथ लेते विद्यार्थी और शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
डीएम अनुज कुमार झा ने एफजी कॉलेज सभागार में बुधवार को मतदाता पंजीकरण शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार आम आदमी का असली हथियार है, जिसका इस्तेमाल हर हाल में करना चाहिए। 
विज्ञापन


उपजिलाधिकारियों एवं व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों को दिए। कहा कि, विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2016-17 के लिए महिलाओं व दिव्यांगों का शत प्रतिशत मतदाता पंजीकरण किया जाए। जनपद में सभी डिग्री कॉलेजों एवं बूथों के क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित करें।
विज्ञापन


निर्वाचन संबंधित सभी तैयारियां समय पहले से ही पूरी कर ली जाए। उन्होंनेेे महिलाओं एवं दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के लिए डिग्री कॉलेजों में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि कॉलेजों में एक ही स्थानों पर तुरंत निर्धारित प्रारूप भर कर मतदाताओं का पंजीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बूथ-बूथ पर जाकर आशाओं, एएनएम एवं प्रेरकों से संपर्क करके महिलाओं एवं दिव्यांगों आदि का मतदाता पंजीकरण किया जाए। शिविर में छात्र-छात्राओं को मतदान में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।

डीएम ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। डीएम ने छात्र-छात्राओं को मताधिकार के महत्व एवं ताकत के बारे में बताया। कहा कि लोकतंत्र में मतदान बहुत ही अधिक शक्तिशाली हथियार है। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व शत्रुघ्न वैश्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तिलक धारी आदि मौजूद रहे।


रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी सदर शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक जनवरी 2017 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2017 एवं आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 की सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल खोला गया है। इसका नंबर 0535-2702277 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed