फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vineet and Danveer got man of the match

विनीत और दानवीर को मिला मैन ऑफ द मैच

Fri, 29 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vineet and Danveer got man of the match
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित रायबरेली चैंपियंस लीग सीजन-2 में छठवें दिन शुक्रवार को दो मैच खेले गए।
विज्ञापन

इनमें रायबरेली थंडर और मुशीर दबंग की टीमों ने जीत दर्ज की। सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों दानवीर सिंह और विनीत सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
पहला मैच एफजी फाइटर्स एवं मुशीर दबंग के बीच हुआ। एफजी फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 111 रन बनाए। विमल कुमार ने 41 रन का योगदान दिया।
श्याम मिश्रा एवं सुमित कांत ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी मुशीर दबंग ने तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। दानवीर सिंह ने नाबाद 28 एवं वर्तुल शुक्ला ने 21 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

अनंत गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह व विमल कुमार ने एक-एक विकेट झटका। मुशीर दबंग ने सात विकेट से मैच जीता। दानवीर सिंह मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
दूसरे मैच में रायबरेली थंडर एवं सत्या सुपरकिंग की टीमें भिड़ीं। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए रायबरेली थंडर ने 130 रन बनाए। विनीत सिंह ने 22 रन व प्रभाकर साहनी ने 19 रन का योगदान दिया। शशांक ने तीन विकेट, प्रियांशु यादव एवं सुब्रत तिवारी ने दो-दो विकेट गिराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी सत्या सुपरकिंग की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 120 रन ही बना सकी। प्रियांशु यादव ने 42 रन का योगदान दिया। अनुभव पटेल ने तीन, विशाल यादव ने दो विकेट लिए। रायबरेली थंडर ने 10 रन से जीत हासिल की। विनीत सिंह मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed