फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vinayakpur Minor cut by burial, 250 bigha crop submerged

विनायकपुर माइनर उफनाकर कटी, 250 बीघे फसल जलमग्न

Thu, 24 Dec 2020 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vinayakpur Minor cut by burial, 250 bigha crop submerged
विनायकपुर माइनर कटी, 250 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन

रायबरेली। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के सेंहगो गांव के पास मंगलवार रात अधिक पानी छोड़े जाने से माइनर कट गई। इससे आसपास के खेतों में बोई करीब 250 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसान बुधवार सुबह जब खेत गए तो पानी भरा मिला। कटान की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। सिंचाई विभाग से कोई नहीं पहुंचने पर खफा किसानों ने प्रदर्शन करके नारेबाजी भी की।
बछरावां रजबहे से निकली विनायकपुर माइनर में ज्यादा पानी आने से सेहगो गांव के पास उफनाकर कट गई। इससे नहर के पानी किसानों के खेतों में भर गया। नहर कटने की जानकारी पर जब कोई नहीं पहुंचा तो किसानों ने फावड़ा चलाकर कटान पर बांध बनाकर पानी को रोका। किसान दीपक, आसाराम, विनोद, रामचंद्र, दुर्गा, रामनरेश, श्रीपाल, सूरजपाल, प्रेमचंद, रूपचंद, पवन, सत्यनारायण, साहबदीन व दीपक चौधरी ने बताया कि नहर की पटरियां जर्जर हैं। इस वजह से ज्यादा पानी आने पर उफनाकर कट जाती है।
विज्ञापन

माइनर की सफाई तो कराई जाती हैं, लेकिन पटरियों की मरम्मत कभी नहीं होती है। यही वजह है कि अक्सर कटान होती है। किसानों ने बताया कि खेतों में ज्यादा पानी भरने से गेहूं की फसल खराब हो सकती है। किसान कड़ी मशक्कत के बाद पानी को न रोकते, तो हजारों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो जाती। तहसीलदार विनोद सिंह का कहना है कि मौके पर लेखपाल को भेज कर जांच कराई जाएगी। सिंचाई विभाग को लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed