फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers chased out team to investigate Corona, 28 positive

कोरोना की जांच करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, 28 पॉजिटिव

Tue, 06 Oct 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers chased out team to investigate Corona, 28 positive
रायबरेली। जिले में सोमवार को 28 कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना की जांच करने के लिए अयासपुर डीही गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने भगा दिया। सूचना पर एसडीएम सदर के आदेश पर पुलिस पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने जांच कराने से इंकार कर दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए जांच टीम वापस लौट गई। वहीं संक्रमित मिले लोगों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमित 28 लोग मिले हैं। इसमें 11 लोगों की जांच जिला अस्पताल में एंटीजन से की गई है। शेष मरीजों की रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ से आई है। जैतीपुर, अटौरा, पूरे राना, पिपरी, अलीपुर, जवाहर विहार, छजलापुर, कंदरावां आदि क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 22 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें डिस्चार्ज करके घर भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के बेलाभेला सीएचसी क्षेत्र के अयासपुर डीही गांव में सोमवार को कोरोना की जांच करने के लिए टीम गई थी। गांव के लोगों ने जांच कराने से इंकार कर टीम को भगा दिया। मामले की सूचना एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर को दी गई। गांव में पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन ग्रामीण किसी भी हालत में जांच कराने के लिए राजी नहीं हुए। काफी प्रयास करने के बाद टीम को बिना जांच किए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि सोमवार को शहर के गणेश नगर, शिवपुरम, घोसियाना, गुरु प्रसाद मेमोरियल अस्पताल, फिरोज गांधी कॉलोनी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) गोराबाजार आदि क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया गया। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर के मोहल्लों ने टीमों ने पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग की है। सोमवार को करीब तीन हजार लोगों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed