{"_id":"613f97f78ebc3ef2c07147ee","slug":"village-head-s-husband-committed-suicide-raibaraily-news-lko5954235128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के पति ने आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के पति ने आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राही (रायबरेली)। थाना क्षेत्र भदोखर में रविवार रात प्रधान पति फांसी पर लटक गया। गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पिटाई करने की धमकी दी थी। इसी वजह से आहत होकर खुदकुशी किए जाने की बात कही जा रही है। सीओ सदर महिपाल पाठक और थानेदार यशवंत कुमार यादव ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की व शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राही ब्लॉक क्षेत्र के जहानपुर कोडर गांव में रविवार रात आल्हा कार्यक्रम था। ग्राम प्रधान देवकली के पति हरीलाल (50) भी आल्हा सुनने गया था। देर रात आल्हा सुनकर घर लौटा। सोमवार सुबह देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों ने उसे आवाज दी। फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो देखा कि पंखे के सहारे गमछे से हरीलाल का शव लटक रहा था।
बताया जा रहा है कि हरीलाल का कुछ दिन पहले ही गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उन लोगों ने पिटाई किए जाने की धमकी दी थी। इससे हरीलाल आहत था और दहशत में आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
सीओ सदर का कहना है कि प्रधान पति हरीलाल के गांव के कुछ लोगों से विवाद होने की बात सामने आई थी। इतनी सी बात पर खुदकुशी क्यों कर ली, यह जांच का विषय है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रधान पति की मौत की सही वजह पता चलेगी।