फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Village full of Sai water, the people are passing by boat

गांव में भरा सई का पानी, नाव से आ-जा रहे लोग

Thu, 18 Aug 2016 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 18 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Village full of Sai water, the people are passing by boat
रायबरेली में बुधवार को सलोन तहसील क्षेत्र के तरकोल मजरे बघौला गांव में सई नदी उफनाने के बाद इस तरह नाव से आते जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सलोन तहसील क्षेत्र के तरकोल मजरे बघौला गांव अभी भी सई नदी से घिरा हुआ है। इससे लोगों को आने जाने में नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। इससे कटरी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


सलोन तहसील क्षेत्र के तरकोल मजरे बघौला गांव अभी भी सई नदी से घिरा हुआ है। बुधवार को एसडीएम मोतीलाल यादव और विधायक आशा किशोर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। एसडीएम का कहना है कि नाव की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन


बाढ़ पर नजर रखी जा रही है। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव ने भी गांव का दौरा किया। ग्राम प्रधान हरिमोहन और ग्रामीण मेवालाल, विनोद कुमार, हरीराम का कहना है कि बारिश यदि और होती है तो पानी घरों में घुस जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गंगा का जलस्तर बुधवार को चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष 98.100 मीटर पर स्थिर हो गया। इससे कटरी क्षेत्र के अंबहा, जमालपुर मोहिद्दीनपुर आदि गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


ग्रामीण अरविंद सिंह, श्यामलाल यादव, अर्जुन प्रसाद का कहना है कि जलस्तर स्थिर जरूर है, लेकिन मिट्टी कटान हो रही है। हालांकि यदि बारिश होती है तो जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed