फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Village Chaupal in-charge was absent, villagers passed a condemnation motion

Raebareli News: ग्राम चौपाल प्रभारी रहे नदारद, ग्रामीणों ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

Sat, 31 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 31 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Village Chaupal in-charge was absent, villagers passed a condemnation motion
रायबरेली में शुक्रवार को छतोह के जमालपुर हुरैया गांव में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सु
नसीराबाद (रायबरेली) ग्रामीणों की समस्या का गांव में ही निदान हो, इसके लिए शासन ने हर शुक्रवार को अलग-अलग गांवों में ग्राम चौपाल लगाने का आदेश दिया है। सरकार की मंशा पर ब्लाॅक में तैनात अधिकारी पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जमालपुर हुरैया पंचायत भवन में लगने वाली ग्राम चौपाल में बीडीओ धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को प्रभारी बनाया गया था, लेकिन बिना सूचना के वह नदारद रहे। उनकी अनुपस्थिति में जेई एमआई आलोक विक्रम व ग्राम विकास अधिकारी नागेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौपाल में राजस्व, स्वास्थ्य, बिजली, पशुपालन, कृषि, सिंचाई व पुलिस विभाग से कोई नहीं आया। जिससे चौपाल में लोगों ने निंदा प्रस्ताव पास किया। सुबह11:36 बजे बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर सुमित्रा पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की मैका ने बताया कि गांव में वोल्टेज की समस्या है। सुखई ने बोरिंग करवाने की मांग की। शीला ने दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। भानुमती ने शौचालय के लिए आवेदन किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। किरन, श्यामकली ने आवास बनवाने की मांग की। सभी शिकायतों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

ग्रामीण राकेश का कहना है कि चौपाल में सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। इस मौके पर प्रधान सुभाष चंद्र, पंचायत मित्र राजेश कुमार, आनंद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed