फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vedic College and Government Colony tops in volleyball

वालीबॉल में वैदिक कॉलेज व राजकीय कॉलोनी अव्वल

Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vedic College and Government Colony tops in volleyball
रायबरेली। अमृत क्रीड़ा महोत्सव के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद के बाद सोमवार को तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुईं। नगर क्षेत्र की खेलकूद प्रतियोगिता मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुई तो कई विकास क्षेत्रों में भी आयोजन हुए। आयोजन का यह सिलसिला 13 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद अमृत क्रीड़ा महोत्सव की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 21 से 23 अक्तूबर तक होंगी।
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित अमृत क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने किया। सीनियर बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में डाली सोनकर प्रथम, नंदनी सोनकर द्वितीय, सीता यादव तृतीय, सीनियर बालकों की 200 मीटर दौड़ में करन मिश्रा प्रथम, हरिकृष्ण यादव द्वितीय, अस्तित्व रावत तृतीय रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, इंशा अंसारी द्वितीय, अदीबा तृतीय, जूनियर बालकों की 200 मीटर दौड़ में रामेंद्र यादव प्रथम, इंद्रेश द्वितीय, शिवा सिंह तृतीय, सीनियर बालकों की 800 मीटर दौड़ में शिवम यादव प्रथम, मातादीन द्वितीय, अस्तित्व रावत तृतीय, जूनियर बालकों की 800 मीटर दौड़ में राज यादव प्रथम, अनुज सोनकर द्वितीय, दिशांत सिंह तृतीय रहे। जूनियर बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, दर्शिका द्वितीय, अंकिता तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, प्रिया द्वितीय, सलोनी तृतीय, सीनियर बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में नंदनी सोनकर प्रथम, पूजा द्वितीय, आंचल तृतीय, जूनियर बालकों की 400 मीटर दौड़ में रितार्थ कुमार प्रथम, विपिन यादव द्वितीय, सौरभ तृतीय, सीनियर बालकों की 400 मीटर दौड़ में शिवम यादव प्रथम, मातादीन द्वितीय, अमन सिंह तृतीय रहे।

अंडर-16 (जूनियर वर्ग) वालीबाल में वैदिक इंटर कॉलेज विजेता और गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। ओपन बालकों की वालीबॉल में राजकीय कॉलोनी ने रायन इंटरनेशनल स्कूल को पराजित किया। फुटबाल में केवीएस का दबदबा रहा। कार्तिकेय सिंह एवं सर्वेंद्र सिंह चौहान ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रियंका सिंह, रेनू शुक्ला, अजय सिंह चंदेल, मो. शोएब, संतोष कुमार, नरेश कुमार, मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed