फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   VDO son of ADPRO Sonbhadra dismissed from service

सोनभद्र के एडीपीआरओ का वीडीओ बेटा सेवा से बर्खास्त

Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
VDO son of ADPRO Sonbhadra dismissed from service
रायबरेली। जिले में वर्ष 2017 में हुई ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती में फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर नियुक्ति पाने का मामला जांच में पकड़ में आया है। जांच में पुष्टि होने के बाद सोनभद्र जिले के अपर जिला पंचायतराज अधिकारी के वीडीओ बेटे को जिला विकास अधिकारी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के सदर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक मांधता के गांव सराय भीमसेन (बरईपुर) के रहने वाले विनोद कुमार सोनभद्र अपर जिला पंचायतराज अधिकारी के पद पर तैनात रहे। सोनभद्र की तहसील दुद्धी में एडीपीआरओ विनोद कुमार के बेटे प्रदीप कुमार धूरिया ने 10 अगस्त 2017 में अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र संख्या 7031750030176 बनवाया था।
विज्ञापन

उसी दौरान शासन की मंशा पर जिले में ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती हुई थी। प्रदीप कुमार ने आवेदन करके अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र लगाकर ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नौकरी प्राप्त कर ली थी। मामले की शिकायत होने पर सोनभद्र के सीडीओ व तहसील दुद्धी को पत्र भेजकर प्रमाणपत्र की जांच कराई गई। 14 जुलाई को दुद्धी के तहसीलदार की आई रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि प्रदीप कुमार धूरिया मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तथ्यों को छुपाकर उसे अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र हासिल कर लिया था। वह पिछड़ी जाति का है। तहसीलदार की रिपोर्ट आने के बाद प्रदीप को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया, जिसके बाद डीडीओ ने उसे फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी पाने का दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

ग्राम विकास अधिकारी के जाति प्रमाणपत्र को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद सोनभद्र की संबंधित तहसील से प्रमाणपत्र की जांच कराई गई तो पाया गया कि पिछड़ी जाति के प्रदीप कुमार ने अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी प्राप्त की थी। उसे दोषी पाते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।- एके वैश्य, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed