फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   VDO, Principal and Technical Assistant to be sued

वीडीओ, प्रधान व तकनीकी सहायक पर होगा मुकदमा

Fri, 24 Mar 2017 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 24 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियाें को गुमराह कर वीडीओ, प्रधान, और तकनीकी सहायक ने कागजों पर ही खड़ंजा निर्माण करा दिया। इतना ही नहीं 98 हजार 580 रुपये का फर्जी बिल बाउचर लगाकर भुगतान भी करा लिया गया। सीडीओ ने इसकी जांच की, तो कहीं पर खड़ंजा मिला ही नहीं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने तीनों पर एफआईआर के आदेश दे दिए। धन रिकवरी कराने को भी कहा है। मामला लालगंज तहसील क्षेत्र के अम्बारा पश्चिम गांव का है। वीडीओ रूद्र प्रताप सिंह, प्रधान बबलू सिंह व तकनीकी सहायक अरविंद पांडेय ने खड़ंजा निर्माण के नाम पर 98 हजार 580 रुपये मनरेगा से खर्च कर दिए।
विज्ञापन


सीडीओ हरीराम ने जांच कराई, तो दर्शाए गए स्थल गांव के रामपाल मास्टर घर के सामने कोई खड़ंजा नहीं मिला। सीडीओ के निर्देश पर डीसी मनरेगा अनिल कुमार सिंह ने लालगंज के कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को पत्र जारी कर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराने और धनराशि रिकवरी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कार्यक्रम अधिकारी एवं बीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पत्र मिला है। कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed