{"_id":"610d73e18ebc3eaa0a10a968","slug":"vaccine-not-found-only-2652-people-got-vaccinated-raibaraily-news-lko5902093175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली वैक्सीन, सिर्फ 2652 लोगों को टीके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली वैक्सीन, सिर्फ 2652 लोगों को टीके लगे
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में टीके की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। वैक्सीन न मिलने के चलते शुक्रवार को मात्र 19 सेंटरों पर ही टीकाकरण किया गया। दिनभर में 2652 लोगों को ही टीके लगाए गए। जिला अस्पताल के अलावा पीएचसी गोराबाजार और देवानंदपुर में ही टीके लगाए गए। वैक्सीन मिलने के बाद अब आठ अगस्त को ही टीकाकरण प्रभावी ढंग से होगा।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि पर्याप्त वैक्सीन न मिलने के कारण शहर में मात्र तीन स्थानों पर ही शुक्रवार को टीकाकरण कराया गया। इसमें जिला अस्पताल में 552, पीएचसी गोराबाजार में 250 और देवानंदपुर में 300 टीके लगाए गए। दिनभर में 1102 लोगों को टीके लगाए गए। वैक्सीन मिलने के बाद ही अब टीकाकरण होगा।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण शुक्रवार को पूरी तरह से प्रभावित रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 1550 लोगों में टीकाकरण किया गया। बछरावां सीएचसी में 556, सलोन में 500, ऊंचाहार में 273, बेलाभेला में 100 लोगों को टीके लगाए गए। कुछ सेंटरों में बची वैक्सीन के हिसाब से टीके लगाए गए।