फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vaccination slow, 9.50 lakh people waiting for second dose

टीकाकरण की रफ्तार धीमी, 9.50 लोगों को दूसरी डोज का इंतजार

Thu, 09 Dec 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vaccination slow, 9.50 lakh people waiting for second dose
रायबरेली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ने के बाद भी लोग टीका लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। 20.11 लाख लोगों में टीकाकरण के लक्ष्य की तुलना में अब तक 16.38 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है, लेकिन दूसरी डोज के लिए महज 6.89 लाख लोग ही आगे आए हैं।
विज्ञापन

9.49 लाख से अधिक लोग दूसरी डोज से वंचित हैं। हालांकि दूसरी डोज के टीकाकरण को बढ़ाने के लिए 574 परिषदीय शिक्षकों को लगाया गया है। ये शिक्षक टीकाकरण के साथ ही वंचितों को चिह्नित करने के साथ ही उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीके की दूसरी डोज को लेकर प्रगति बेहद खराब है। यहां तक कि हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्करों ने भी अब तक शत-प्रतिशत दूसरी डोज नहीं ली है, जबकि इन लोगों को पहली डोज छह महीने पहले ही लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक दूसरी डोज का टीकाकरण कुल लक्ष्य की तुलना में 34.30 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। हालांकि दूसरे डोज के टीकाकरण के लक्ष्य को पाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है।

इसके लिए 574 बेसिक शिक्षकों को लगाया गया है। शिक्षक गांवों में टीके से वंचित को चिह्नित करने के साथ ही शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कराने का काम करेंगे।
जिले में अब तक टीकाकरण का सच
टीकाकरण लक्ष्य उपलब्धि प्रतिशत
हेल्थ केयर वर्कर प्रथम डोज 12,347 11,517 93.28
हेल्थ केयर वर्कर द्वितीय डोज 11,517 11,134 96.67
फ्रंट लाइन वर्कर प्रथम डोज 15,133 13,952 92.20
फ्रंट लाइन वर्कर द्वितीय डोज 13,952 12,315 88.27
18 वर्ष उम्र प्रथम डोज 13,60,890 10,09,853 74.21
18 वर्ष उम्र द्वितीय डोज 10,09,853 3,45,409 25.38
45 वर्ष उम्र प्रथम डोज 6,50,751 5,87,738 90.32
45 वर्ष उम्र द्वितीय डोज 5,87,738 2,78,624 42.82
कुल प्रथम डोज 20,11,641 16,38,339 81.40
कुल द्वितीय डोज 20,11,641 6,89,144 34.30
जिले में कोरोना के प्रथम डोज का लक्ष्य 81 प्रतिशत से अधिक हो गया है, लेकिन द्वितीय डोज की प्रगति धीमी है। लक्ष्य के पूर्ति के लिए कवायद तेज कर दी गई है। सीडीओ के स्तर से बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को लगाया गया है। जल्द ही लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed