फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vaccination record broken in the city

शहर में टीकाकरण का रिकार्ड टूटा

Fri, 27 Aug 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Vaccination record broken in the city
रायबरेली। टीकाकरण के मेगा कैंप में शुक्रवार को शहर के लोगों ने रिकार्ड ही तोड़ दिया। 4500 लक्ष्य के सापेक्ष 4800 लोगों ने सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवाया। कई सेंटरों पर तो अपराह्न दो बजे ही वैक्सीन खत्म हो गई। ऐसी स्थिति में तमाम लोग बिना टीका लगवाए ही बैरंग लौट गए। शहर में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

एनएचएएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मेगा कैंप में शहर के 4500 टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 4800 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें जिला अस्पताल में 890, आईएमए में 608, पीएचसी देवानंदपुर में 332, गोराबजार में 351, वर्कप्लेस नदीतीर में 250, प्राथमिक स्कूल बरईपुर में 201, राना नगर में 300, गुरुनानक नगर स्थित संत कवर राम स्कूल में 200, रामपुर लोधवारी में 201 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

प्रगतिपुरम के पार्क में 220, प्राथमिक स्कूल कल्लू का पुरवा में 150, छेदीपुरवा में 200, किशुन का पुरवा में 200, नगर पालिका स्कूल पुलिस लाइन में 201, जिला कारागार में 150, रेलवे स्टेशन पर 200, पीएसी कॉलोनी में 50 लोगों को टीका लगाया गया। कई सेंटरों पर अपराह्न दो बजे ही लक्ष्य पूरा हो गया व वैक्सीन खत्म होने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर का प्रदर्शन अच्छा रहने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में टीकाकरण को लेकर जोश देखने को मिला। दिनभर में जिले में 56083 लोगों ने टीका लगवाया।

74 स्टैटिक टीमों ने 15691 और 237 क्लस्टर टीमों ने 40392 लोगों का टीकाकरण किया। अमेठी जिले की फुरसतगंज सीएचसी में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। यहां भी दो हजार से अधिक लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed