{"_id":"61140e1a8ebc3ef41923c31c","slug":"vaccination-raibaraily-news-lko5909419167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को लगेंगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना टीके की दूसरी डोज को लक्ष्य के सापेक्ष पूरा कराने के लिए अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज के टीके ही लगाने का निर्णय लिया गया है। सुबह नौ से 11 बजे तक स्लॉट बुक कराकर आने वालों को दूसरी डोज के टीके लगाए जाएंगे, जबकि 11 बजे के बाद सीधे आने वाले लोगों में टीकाकरण होगा। इससे लोगों को टीकाकरण में सहूलियत होगी।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 5,53,661 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इसमें मात्र 77,132 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगा है। वैसे तो सेंटरों पर पहुंचकर रोजाना टीके की दूसरी डोज ली जा सकती है, जबकि अब हर शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज के टीके ही लगाए जाएंगे।
सुबह नौ बजे से 11 बजे तक स्लॉट बुक कराकर आने वालों में टीकाकरण होगा। 11 बजे के बाद सीधे आने वाले लोगों में टीके लगाए जाएंगे। दूसरी डोज के टीके को लक्ष्य के सापेक्ष पूरा कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे लोगों को दूसरी डोज के टीके लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
फुरसतगंज में वैक्सीन खत्म होते ही हंगामा
फुरसतगंज। अमेठी जिले की फुरसतगंज सीएचसी में बुधवार को वैक्सीन खत्म होते ही लोग भड़क गए। जमकर हंगामा किया। अधीक्षक को लोगों को शांत करवाने के लिए पुलिस तक बुलवानी पड़ी। हालांकि बाद में लोग शांत होकर घर चले गए।
बुधवार की सुबह सात बजे से ही टीका लगवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई। अपराह्न दो बजे वैक्सीन खत्म होते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों को शांत करवाने में विफल होने पर अधीक्षक ने पुलिस बुलवा ली।
पुलिस के समझाने के बाद लोग माने और घर चले गए। अधीक्षक डॉ. एचएन यादव ने बताया कि जिले से निर्धारित डोज ही अस्पताल को मिलती है। अधिक लोगों के आने के कारण वैक्सीन पूरी नहीं हो पाती है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।