फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

एआरटीओ में 70 वाहन मालिकों व चालकों में लगे कोरोना से बचाव को टीके

Tue, 15 Jun 2021 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वाहन मालिकों और चालकों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सीएचसी अमावां की टीम ने एआरटीओ (प्रशासन) आरके सरोज और विक्रम श्रीवास्तव की मौजूदगी में 70 लोगों को टीके लगाए। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 1046 लोगों में टीका लगाया गया। शहर के टीकाकरण सेंटरों पर युवाओं में टीका लगवाने को लेकर उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सेंटरों पर टीका लगवाने को लेकर युवाओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है। एआरटीओ कार्यालय में 70 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल में महिला स्पेशल में 70 महिलाओं ने टीका लगवाया। अभिभावक स्पेशल सेंटर पर 64 लोगों ने टीका लगवाया। पीएचसी गोराबाजार में 117 और देवानंदपुर पीएचसी में 103, वर्क प्लेस आईएमए में 85, बीएसए में 50, बीओबी शाखा में 50, रेलवे में 50, बिजली घर में 50 और दीवानी कचहरी में 100 युवाओं को टीके लगाए गए। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 237 लोगों में टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed