{"_id":"601d75218ebc3e27ea697714","slug":"vaccination-raibaraily-news-lko563305423","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंटवर्करों ने दी कोरोना को मात, 1309 को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंटवर्करों ने दी कोरोना को मात, 1309 को लगे टीके
विज्ञापन
आईएमए में कोरोना का टीका लगाने के बाद खुशी जताते लोग।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना की जंग में अहम भूमिका निभाने वाले फ्रंटलाइन वर्करों में शुक्रवार को टीकाकरण को लेकर जोश देखने को मिला। महराजगंज, डलमऊ, सलोन, सरेनी में 90 फीसदी से अधिक फ्रंटवर्करों ने टीका लगवाया। 1880 लोगों के सापेक्ष 1309 लोगों को टीके लगाए गए।
महराजगंज एसडीएम सविता यादव के साथ ही जिले के कई तहसीलदारों और तहसीलों के अन्य अधिकारियों ने भी पूरे जोश के साथ टीका लगवाकर कोरोना को मात देने का काम किया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों में टीकाकरण के पांच सत्र पूरे होने के बाद शुक्रवार से फ्रंटलाइन वर्करों में टीकाकरण शुरू किया गया। पहले सत्र में 10 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्करों को चुना गया। इसमें 80 फीसदी कर्मचारी व अधिकारी तहसीलों के रहे।
विज्ञापन
एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसील, लेखपाल, कानूनगो आदि तहसील कर्मियों में टीकाकरण किया गया। सुबह से ही टीकाकरण सेंटरों पर जोश देखने को मिला। हालांकि जिल सेंटरों पर स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया। वहां जोश देखने को नहीं मिला।
अभिहित अधिकारी ने पूरे स्टाफ के साथ लगवाया टीका
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए रोजाना जिले भर में भ्रमण करने वाले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। अभिहित अधिकारी के साथ एफएसओ अरुण कुमार, रमाशंकर पटेल, राजेश तिवारी, नितिन कुमार, अमरनाथ आदि लोगों ने टीका लगवाया।
जिले में टीकाकरण की प्रगति
अस्पताल लक्ष्य टीकाकरण
जिला महिला अस्पताल 250 144
जिला पुरुष अस्पताल 181 82
आईएमए भवन 375 236
डलमऊ 78 72
लालगंज 271 170
महराजगंज 125 121
ऊंचाहार 318 219
सरेनी 65 65
सलोन 98 95
नसीराबाद 119 105
कुल 1,880 1,309
तहसील मुख्यालयों पर खूब दिखा टीकाकरण को लेकर जोश
महराजगंज/सलोन/ ऊंचाहार/ डलमऊ। तहसील मुख्यालयों पर फ्रंट लाइन वर्करों में कोरोना टीका को लेकर खूब जोश देखने को मिला। महराजगंज में 125 में से 121 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें एसडीएम सविता यादव व नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव भी शामिल हैं। किसी भी व्यक्ति को टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधा कृष्णन ने बताया कि रजिस्टार कानूनगो भानु प्रकाश त्रिपाठी, श्रीकांत पांडेय, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के अलावा कर्मचारियों और लेखपालों तथा राजस्व संग्रह अमीनों ने टीका लगवाया। सलोन तहसील के कानूनगो, लेखपाल और तहसील में कार्यरत चपरासी को सबसे पहले टीका लगाया गया। एसडीएम दिव्या ओझा, तहसीलदार रामकुमार शुक्ला ने टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीके बैसवार ने बताया कि 98 राजस्व कर्मियों के सापेक्ष 94 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। उधर, ऊंचाहार में एसडीएम राजेंद्र शुक्ला, तहसीलदार अभिनव पाठक व तहसील के समस्त कर्मचारियों ने टीका लगवाया। 318 के सापेक्ष 219 लोगों को टीका लगाया गया। अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि टीके लगने के बाद किसी को समस्या नहीं हुई। डलमऊ सीएचसी में 76 फ्रंटलाइन वर्करों में 70 लोगों ने टीका लगवाया। प्रभारी डॉ. विनोद सिंह चौहान ने बताया कि राजस्व विभाग के 76 लोगों को टीका लगना था। इसमें छह लोग टीका लगवाने नहीं आए। 70 लोगों को टीका लगाया गया।