{"_id":"601450968ebc3ef9220c8f14","slug":"vaccination-raibaraily-news-lko5621908136","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान का दिखा असर, एम्स के डायरेक्टर, सीएमओ समेत 2217 को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान का दिखा असर, एम्स के डायरेक्टर, सीएमओ समेत 2217 को लगे टीके
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना टीकाकरण के अब तक सारे रिकॉर्ड शुक्रवार को टूट गए। 2815 के सापेक्ष 2217 लोगों को टीका लगा। 78.80 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके लगवाए। एम्स के डायरेक्टर, सीएमओ ने भी टीका लगवाया। एम्स, आईएमए भवन, जिला अस्पताल और सभी 17 सीएचसी में सुबह से ही जोश देखने को मिला।
शुक्रवार को टीकाकरण के चौथे सत्र में 2815 स्वास्थ्यकर्मियों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। एम्स में निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी, डिप्टी डायरेक्टर एसके सिंह सहित 73 लोगों ने टीका लगवाया।
जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह, एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजली सिंह, वरिष्ठ सहायक मो. फैसल, रूपक श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव व आशा बहुओं ने बढ़-चढ़कर टीका लगवाया।
विज्ञापन
बछरावां सीएचसी में आरबीएसके प्रभारी डॉ. मनीष सिंह राजपूत, हरचंदपुर सीएचसी में अधीक्षक शरद कुशवाहा सहित अन्य डॉक्टरों व अधिकारियों ने टीका लगवाया। आरएमए भवन में निजी 110 डॉक्टरों व उनके स्टाफ ने टीका लगवाया।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को सीएचसी में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता सहित 76 लोगों में कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में जोश देखने को मिला। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, 101 लोगों में टीकाकरण हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमल पटेल ने बताया कि 117 लोगों में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
पहला टीका पूरनपुर की आशा द्रोपदी व दूसरा टीका फार्मासिस्ट राजेंद्र को लगाया गया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, टीकाकरण को लेकर जोश दिखा। प्रभारी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने बताया कि 45 लोगों में टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 33 लोगों में टीका लगाया गया।
फुरसतगंज प्रतिनिधि के अनुसार, अमेठी जिले की फुरसतगंज सीएचसी में स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं में टीके लगाए गए। 100 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 64 महिला व 36 पुरुष शामिल हैं। प्रभारी डॉ. एचपी यादव ने बताया कि टीकाकरण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
यहां इतने स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका
अस्पताल टीकाकरण का लक्ष्य लगे टीके
एम्स, आईएमए, जिला अस्पताल 625 401
अमावां 83 75
बछरावां 100 89
बेलाभेला 219 197
डलमऊ 100 89
डीह 100 91
हरचंदपुर 100 79
जगतपुर 81 76
जतुआ-टप्पा 100 85
खीरों 250 174
लालगंज 200 147
महराजगंज 85 55
नसीराबाद 100 81
सलोन 210 190
सरेनी 117 109
शिवगढ़ 45 33
ऊंचाहार 200 147
दीनशाह गौरा 100 73
कुल 2815 2217
अब तक चार सत्र में शुक्रवार को सबसे अधिक लोगों को टीका लगाया गया। 78.80 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की गई। टीकाकरण का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। अब चार फरवरी को अगला सत्र होएगा। शुक्रवार को 2815 लक्ष्य के सापेक्ष 2217 लोगों को टीके लगाए गए।
डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ