फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination drive for more than 11 thousand

नियमित टीके से वंचित 11,366 बच्चों में टीकाकरण शुरू

Tue, 08 Mar 2022 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
vaccination drive for more than 11 thousand
रायबरेली। मिशन इंद्रधनुष के तहत नियमित टीके से वंचित 11,366 बच्चों और 2937 गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण का अभियान सोमवार से शुरू हो गया। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह और सीएमएस डॉ. नीता साहू ने जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि दो वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण का काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत नियमित टीकाकरण से किन्हीं कारणों से वंचित शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण किया जाना है। इसके साथ ही ईंट भट्टों पर काम करने वाले, मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों का भी इस अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो वर्ष तक के 11,366 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 10,558 बच्चे ग्रामीण क्षेत्रों में और 808 बच्चे शहरी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही लक्षित महिलाओं की संख्या 2937 है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 2784 और शहरी क्षेत्रों में 1533 महिलाएं शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत दो वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों टीबी, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा, हेपेटाइटिस बी, डायरिया, दिमागी बुखार, रूबेला तथा निमोनिया से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजली सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या श्रीवास्तव, शैलेंद्र, अमरेश त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, सहाना, जमीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed