{"_id":"60d0e2868ebc3e09c65d09fa","slug":"vaccination-campaign-slow-due-to-negligence-of-officers-in-shivgarh-block-area-raibaraily-news-lko583542514","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में अफसरों की लापरवाही से टीकाकरण अभियान सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में अफसरों की लापरवाही से टीकाकरण अभियान सुस्त
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में न सिर्फ टीकाकरण अभियान बेहद सुस्त है, बल्कि टीका लगाने के लिए वैक्सीन तक का संकट है। इससे गांवों में टीका लगाने के लिए कैंप नहीं लग पा रहे हैं। इससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जब टीके नहीं लगेंगे तो लोग कोरोना से कैसे बचेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर भी लोगों को टीका नहीं लग पा रहे हैं।
ऐसे में लोग टीका लगाने के लिए शहर की तरफ रुख कर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ की टीम ने सोमवार को बैंती, सरायं क्षत्रधारी, जड़ावगंज गांवों की पड़ताल की तो टीकाकरण अभियान की पोल खुल गई। पड़ताल में सच सामने आया कि अधिकतर गांवों में टीकाकरण की शुरुआत ही नहीं हो सकी है। लोगों में टीके न लगने से नाराजगी है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद नहीं टूट रही है।
सरायं क्षत्रधारी ग्राम पंचायत के प्रधान विष्णु कुमार गोस्वामी का कहना है कि कि 15 दिन पहले कैंप लगाया गया था। सिर्फ 40 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई और बाद में वैक्सीन समाप्त हो गई। इस पर स्वास्थ्य कर्मी चले गए, तब से आज तक ग्राम पंचायत के लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं कि टीका कब लगेगा।
विज्ञापन
बैंती ग्राम प्रधान जनक दुलारी ने बताया कि 4000 लोगों को वैक्सीन लगनी है। करीब 20 दिन पहले कैंप लगाकर 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद से लगभग 4800 लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ग्राम प्रधान जड़ावगंज पवन सिंह ने बताया कि हमने स्वयं जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में वैक्सीन लगवाई है।
गांव के लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं कि टीका कब लगेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जब डॉक्टर से पूछा तो उनके द्वारा दो दिन बाद कैंप लगाकर वैक्सीन लगाए जाने की सूचना दी गई है। इतनी मध्यम गति से अधिकारी चलेगा तो तीसरी लहर से जनता कैसे जान बचा पाएगी।
सरायं क्षत्रधारी गांव निवासी शिव नरेश चतुर्वेदी, ज्ञान प्रताप सिंह का कहना है कि गांव में लगातार वैक्सीनेशन की आवश्यकता है, लेकिन विभाग द्वारा कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। वैक्सीन के प्रति लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए अधिक से अधिक कैंप लगाए जाएं।
चौराहों पर बाजारों में बड़े प्रतिष्ठानों में तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर वैक्सीन लगे तो लोग जागरूक भी होंगे और वैक्सीन भी लगवाएंगे। पूर्व प्रधान जानकीशरण जायसवाल और मुकेश गौतम का कहना है कि टीका सभी को लगवाना चाहिए। टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की जरूरत है।
जड़ावगंज निवासी पम्पू तिवारी, बैंती गांव निवासी जगन्नाथ जायसवाल, जड़ावगंज अनुपम मिश्रा और ललित तिवारी, हरिवंश द्विवेदी का कहना है कि यदि वैक्सीनेशन सही समय पर ना किया गया तो तीसरी लहर आने पर इस बार अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए शासन को सख्त निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग को एक मिशन के तौर पर कैंप लगाकर टीकाकरण कराए जाने का सख्त आदेश देना चाहिए। ग्राम पंचायत में अभी तक कैंप लगाकर वैक्सीन लगाने का कार्य नहीं किया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार वैक्सीन लगवाने के लिए लोग आग्रह कर रहे हैं। जब इतनी शिथिलता बरती जाएगी तो वैक्सीन का कार्य कैसे पूर्ण होगा। स्वास्थ्य कर्मी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार गौतम वैक्सीन कैंप के माध्यम से अभी तक लगाई जा रही थी। वर्तमान में वैक्सीन नहीं है। वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए लिखा पढ़ी की गई है। जल्द वैक्सीन भी आ जाएगी। अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाएं।
जुलाई से पंजीकरण नहीं कराना पड़ेगा, जो जहां है, उसे सिर्फ एक आईडी पर वैक्सीन लगा दी जाएगी। पूरे जुलाई महीने का प्लान तैयार कर लिया गया है। वर्तमान में ब्लॉक शिवगढ़ कोरोना मुक्त हो गया है।