{"_id":"6a6517414dfa725f7301729c","slug":"utsav-bhavan-to-be-built-at-a-cost-of-141-crore-raebareli-news-c-101-1-slko1033-163592-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 1.41 करोड़ से बनेगा उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 1.41 करोड़ से बनेगा उत्सव भवन
Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र के उड़वा गांव स्थित मंदिर।
रायबरेली। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राना बेनी माधव सिंह की जन्म स्थली उंडवा गांव में एक अत्याधुनिक उत्सव भवन का निर्माण किया जाएगा। इस पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पंचायतीराज विभाग ने जगतपुर ब्लॉक के उंडवा गांव में उत्सव भवन के लिए भूमि का चयन कर लिया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
यह उत्सव भवन उंडवा गांव के साथ आसपास के कई गांवों के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। राना बेनी माधव सिंह की जन्म स्थली होने के कारण इस गांव का ऐतिहासिक महत्व है। स्थानीय लोगों को अब शादी-विवाह और अन्य समारोहों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। यह परियोजना ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा।
ऊंचाहार के विधायक और खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के प्रयासों से यह योजना साकार हो रही है। उंडवा प्रधान रमेश मिश्रा ने मंत्री डॉ. पांडेय को इसके लिए हर्ष जताया है।