फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproot the smart meter from your home and throw it in the substation

Raebareli News: घर से स्मार्ट मीटर उखाड़ उपकेंद्र में फेंके

Fri, 08 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 08 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uproot the smart meter from your home and throw it in the substation
सलोन। करहिया बाजार की ग्रामीण महिलाओं ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर करहिया विद्युत उपकेंद्र में लाकर पटक दिए। महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेई का कहना है कि महिलाएं कुछ लोगों के बहकावे में आकर उपकेंद्र पहुंची थीं।
विज्ञापन


दोपहर में महिलाओं की भीड़ उपकेंद्र पर पहुंची। महिलाओं ने सिर पर स्मार्ट मीटर को रखा था। उपकेंद्र के भीतर घुसते ही मीटरों को फेंक दिया। इस दौरान महिलाएं कंट्रोल रूम में घुस गईं। कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। सूचना पर एक्सईएन और एसडीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं उनकी बात भी सुनने को तैयार नहीं थीं। काफी देर तक बिजलीघर परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने पुराने मीटर वापस लगाने की मांग की। जेई अमित वर्मा ने बताया कि किसी तरह महिलाओं को शांत किया गया। सभी महिलाएं फिर से मीटर लगाने पर राजी हो गईं। जेई अमित कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर महिलाएं पावर हाउस पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed