Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar over wheat seeds; farmers distressed

Raebareli News: गेहूं के बीज के लिए हंगामा, किसान परेशान

Wed, 04 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 04 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar over wheat seeds; farmers distressed
नसीराबाद। विकासखंड स्थित सहकारी बीज भंडार पर गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को लाइन तोड़कर कुछ किसानों ने बीज लेने की कोशिश की तो अन्य किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद सहायक तकनीकी प्रबंधक हरिकरन शर्मा और शिव प्रकाश तिवारी ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान सुबह आठ बजे से ही बीज लेने के लिए कतार में लग गए थे, लेकिन बीज भंडार का ताला सुबह 10 बजे खुला। इसके बाद इंचार्ज भगवान दीन ने किसानों के कागजात जमा कराने शुरू किए। इसी बीच कुछ किसानों ने लाइन से हटकर बीज लेने की कोशिश की तो विवाद हो गया।
विज्ञापन

चतुरपुर निवासी रणविजय सिंह ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन उन्हें बीज नहीं मिला। उनके बाद आने वाले कुछ किसानों को बीज दे दिया गया। इससे कतार में लगे किसानों को परेशानी हो रही है। बेवल गांव के रामकिशुन ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले गेहूं के बीज की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। इसके बावजूद दो दिनों से भंडार के चक्कर लगा रहे हैं। पदुमपुर निवासी जयकरन ने बताया कि उन्होंने मटर और सरसों के बीज की बुकिंग कराई थी, लेकिन एक सप्ताह से चक्कर लगाने के बाद भी बीज नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक बीज भंडार से एक बोरी गेहूं का बीज और एक किलोग्राम ट्राइकोडर्मा 1050 रुपये में दिया जा रहा है। समय से बीज नहीं मिलने के कारण गेहूं की बोआई पिछड़ने की चिंता किसानों को सता रही है।

बीज भंडार के इंचार्ज भगवान दीन ने बताया कि किसानों ने 936 क्विंटल गेहूं के बीज की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, जबकि विभाग की ओर से केवल 376 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है। उपलब्धता के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को बीज वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed