फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar over threat to remove shops; accused arrested

Raebareli News: दुकानें हटाने की धमकी पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 29 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uproar over threat to remove shops; accused arrested
रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे के पास हंगामे के बाद दुकानदार से पूछताछ कर
अमावां। शहर के मलिकमऊ चौराहे पर दुकानें हटाए जाने की धमकी से बुधवार को दुकानदार भड़क उठे। सभी ने हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। साथ ही दुकानदारों को समझाकर शांत कराया। दुकानदारों का आरोप है कि आरोपी का बेटा आपराधिक किस्म का है। इसलिए आरोपी बेटे की धौंस देकर चौराहे पर लगी दुकानें हटाने की धमकी देता है।
विज्ञापन

मलिकमऊ चौराहे पर दुकानदारों ने टिनशेड रखकर दुकानें रखी हैं। आरोप है कि मलिकमऊ निवासी पुच्ची सोनकर सुबह चौराहे पर पहुंचा। उसने दुकानदारों से दुकानें हटाने की बात कहने लगा। ऐसा न करने पर देख लेने की धमकी दी। इससे दुकानदार नाराज होकर हंगामा करने लगे। दुकानदार सतेंद्र, अनूप ने बताया कि बीती 21 सितंबर की रात एक निजी नर्सिंग होम संचालक ने रातोंरात दुकानें हटवा दी थी। मामला तूल पकड़ने पर दुकानें फिर रख ली गई। एनएचएआई की जमीन पर दुकानें रखने के बाद भी हम लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से चौराहे पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पुच्ची सोनकर को पकड़कर उसका शांतिभंग के तहत चालान किया गया। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि दुकानदारों को किसी ने धमकाया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed