फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar over Muslim youth's marriage to Hindu girl

Raebareli News: मुस्लिम युवक के हिंदू युवती से शादी पर हंगामा

Sun, 16 Nov 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 16 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar over Muslim youth's marriage to Hindu girl
डिडौली के पास ​स्थित एक होटल में हंगामा करते हिंदू संगठन के लोग।
रायबरेली। बिहार के मुस्लिम युवक के शनिवार को हिंदू युवती से शादी करने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने होटल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला तूल पकड़ने पर होटल संचालक ने विवाह कराने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक हंगामा और विरोध प्रदर्शन चला। बाद में युवती युवक व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर चली गई।
विज्ञापन


बिहार के रहने वाले जमालुद्दीन आजाद उर्फ बबलू यादव और महराजगंज की रहने वाली युवती दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। युवती के माता-पिता तो राजी थे, लेकिन उसके चाचा समेत अन्य परिजन इस शादी का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


15 नवंबर को युवक ने गांव बरात ले जाने की बात कही थी। चाचा ने इसका विरोध किया था। इस पर युवती, उसके माता-पिता और युवक ने चाचा को जानमाल की धमकी दी थी। इस पर चाचा ने भतीजी, अपने भाई, भाभी, उसके प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ महराजगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डिडौली गांव स्थित होटल में दोनों की शनिवार को शादी थी। मुस्लिम युवक और हिंदू युवती की शादी होने की जानकारी पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोनू सिंह भदौरिया, धर्मजागरण मंच के अजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता होटल पहुंचकर हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ने पर होटल मालिक ने शादी कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस भी पहुंचकर मामले को शांत कराया।

बताया जा रहा है कि युवक पहले ही पांच शादी कर चुका है। यह उसकी छठवीं शादी है। हरचंदपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक और युवती बालिग हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं। विरोध को देखते हुए युवती अपने परिवार व युवक के साथ अपने घर चली गई।



गुमराह करके होटल में कर रहे थे शादी
होटल संचालक प्रमोद सिंह ने बताया कि शादी का जो कार्ड छपा था, उसमें युवक ने अपना नाम बबलू यादव लिखा रखा था। जबकि आधार कार्ड में युवक का नाम जमालुद्दीन आजाद लिखा था। हिंदू नाम के जरिए युवक ने उन्हें गुमराह करके होटल में युवती के साथ शादी करना चाहता था। जब इस बात की जानकारी हुई तो होटल की लाइट बंद करा दी। भोजन बनवाना बंद करा दिया। उनके होटल में इस तरह की शादी कभी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed