फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP School Closed holiday declared in all schools from class one to eight Due to rain in Raebareli

UP School Closed: बारिश के चलते यहां  कक्षा एक से आठ तक बंद किए गए सभी स्कूल, पढ़ें पूरा अपडेट

Mon, 25 Aug 2025 09:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 09:51 AM IST
सार

UP School Closed: भारी बारिश के चलते रायबरेली में आज कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
UP School Closed holiday declared in all schools from class one to eight Due to rain in Raebareli
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रायबरेली में भारी बारिश को देखते हुए आज यानी सोमवार को कक्षा एक से आठ तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम हर्षिता माथुर ने बीएसए को निर्देश दिए हैं। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को इस पर अमल करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद बीते तीन दिनों में प्रदेश के दक्षिणी और तराई इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली है। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और तराई के 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 26 अगस्त से अगले पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश में कमी आएगी।

विज्ञापन
रविवार को दक्षिणी जिले सोनभद्र में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मिर्जापुर में 105 मिमी, भदोही में 98 मिमी और प्रयागराज में 72 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को यूपी के पूर्वी और तराई इलाके के 30 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत हैं। 26 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती. बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed